फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाली में आग का तांडव, लाखों की क्षति

Wed, 05 Apr 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आग का तांडव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पटियाली के तीन गांव में आग से लगभग 36 घर आग की चपेट में आ गए और लाखों रुपये का सामान जल गया। आग बुझाने के प्रयास में छह ग्रामीण झुलस गए। तीन को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
विज्ञापन


हादसे में आधा दर्जन पशु आग की चपेट में आकर झुलस गए जिनमें दो मर गए।पहली अग्निकांड की घटना तहसील क्षेत्र के ग्राम नगला किशोरी में पूर्वाह्न 11 बजे हुई। छोटेलाल पुत्र बाबूराम के घर में घूरे से उठी चिंगारी ने ऐसा तांडव मचाया कि देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग ने पप्पू, होशियार सिंह, देवदत्त, महावीर, राजवीर, नरेश, रमेश, कालीचरन, ईश्वरस्वरूप, अंतराम, वीरपाल, राजपाल, प्रेमपाल, अंगद, धनपाल, सोमनाथ, सिंहारादेवी, महेश, रामोतार, राजन, होरीलाल, राजेंद्र, राकेश के घर को जलाकर तबाह कर दिया। हादसे में छोटेलाल पुत्र बाबूराम, सोनवती पत्नी नरेश, महादेवी पत्नी देवदत्त, सलोनी पुत्री नरेश, आराम सिंह पुत्र नाथूराम नरेश पुत्र पातीराम बुरी तरह से झुलस गए। जिनको उपचार के लिए पटियाली चिकित्सालय लाया गया।

प्राथमिक उपचार देने के बाद सलोनी, सोमवती व महादेवी की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया है। अग्निकांड में देवदत्त, पप्पू, छोटेलाल, होशियार सिंह के आधा दर्जन पशु आग से जल गए। दो पशुओं मर गए। इस गांव में 27 घरों मेें रखा गल्ला, नगदी, बिस्तर, चारपाइयां, पंपसेट, कपडे़ आदि जलकर राख हो गए। पप्पू पुत्र सियाराम की बाइक भी आग से गई। ग्राम श्रीनगला में दोपहर 12 बजे सरवेश के घर से लगी आग ने पड़ोस के ही डिप्टी सिंह, सोपाली, अमर सिंह के घरों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


इन सभी का घरेलू सामान बिस्तर, नकदी, कपड़ा, गल्ला व अन्य सामान जल गया। ग्राम लधोली में दोपहर करीब एक बजे रामनरेश के घर से शुरू हुई आग ने पड़ोस के ही आशादेवी पत्नी श्रीनिवास के घर को अपनी चपेट में ले लिया। अग्निकांड के दौरान आशादेवी के घर में रखी 15 हजार की नकदी सहित अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो गया तो वहीं रामनरेश के घर में रखे तीन हजार रुपये की नकदी जल गई। श्री नगला और नधोली गांव में दमकल नहीं पहुंची। ग्रामीण ही एकजुट होकर आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें