फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजा चुनावी बिगुल, 11 फरवरी को मतदान

Thu, 05 Jan 2017 12:25 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
up election
विज्ञापन
 विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। जिले की चार विधानसभा सीटों के लिए पहले चरण में 11 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए 17 जनवरी को अधिसूचना जारी होगी। 24 जनवरी तक नामांकन होंगे। जिले के 15 लाख से ज्यादा मतदाता चार विधायक का चुनाव करेंगे। मतगणना 11 मार्च को होगी। प्रशासन ने बुधवार को चुनाव की घोषणा होते ही तैयारियां तेज कर दीं।
विज्ञापन


जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक बुलाकर निर्देश जारी कर दिए गए।
बुधवार को चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव की तिथियों का एलान कर दिया। जिले की एटा, मारहरा, जलेसर, अलीगंज विधानसभा सीटों पर 11 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए 17 जनवरी को अधिसूचना जारी होगी। 24 जनवरी को नामांकन की अंतिम तिथि होगी। 25 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। प्रत्याशी 27 जनवरी तक नाम वापस ले पाएंगे। जिले में 11 फरवरी को मतदान होगा और 11 मार्च को मतगणना के बाद परिणाम घोषित की जाएगी। डीएम शंभूनाथ ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक बुलाई। अधिकारियों ने चुनाव की तैयारियों में जुटने के लिए कहा गया।

साथ ही जिम्मेदारियों को पूर्ण निष्ठा के साथ पूरा करने पर जोर दिया गया। डीएम शंभूनाथ ने बताया कि मतदाताओं की अंतिम सूची का प्रकाशन 12 जनवरी को होगा। इसके लिए भी अधिकारी तैयार रहें। बैठक में एडीएम वित्त व राजस्व महेश चंद्र शर्मा, एसएसपी राजेश कृष्ण, एडीएम प्रशासन सतीश पाल, सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया, पीडी आरके गौतम समेत तमाम जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें