फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं बाप को बना दिया बेटा तो कहीं पत्नी को बेटी

Wed, 04 Jan 2017 12:24 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
कहीं बाप को बना दिया बेटा तो कहीं पत्नी को बेटी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 राशन कार्ड की नई पात्रता सूची में तमाम गड़बड़ियां सामने आई हैं। सूची में कहीं पिता को बेटा दर्शा दिया, तो पत्नी को बेटी बना दिया गया है। किसी के कार्ड में परिवार के सदस्यों के नाम गायब हैं, तो किसी के कार्ड में राशन डीलर का नाम नहीं है। इन्हीं खामियों के चलते पिछले एक साल में खाद्य सुरक्षा अधिनियम परवान नहीं चढ़ पाया है। कार्यालय में संशोधन के आवेदनों का अंबार लगा है।
विज्ञापन


जिले में खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 283692 लोगों को पात्रता सूची में जोड़ा गया है, लेकिन सूची में शामिल किए गए कई लाभार्थियों के राशन कार्डों में गड़बड़ियां हैं। अब तक विभाग के पास 2562 शिकायतें पहुंच चुकी हैं। गड़बड़ियों का आलम यह है कि फीडिंग के दौरान लाभार्थियों के रिश्ते बदल गए हैं। सराय मिश्र निवासी अनिल कुमार की मां का नाम पत्नी की जगह लिख दिया गया है और पत्नी को बेटी बना दिया गया।

इसके अलावा कार्ड में फोन नंबर, गैस कनेक्शन नंबर तक गलत है। नारायन नगर निवासी उमेश कुमार के कार्ड में गलतियों की भरमार है। उनके बेटे को बाप बना दिया गया है। अब लोग आवेदन में संशोधन कराने के लिए विभाग के चक्कर काट रहे हैं। विभाग में संशोधन के आवेदन का अंबार लग गया है। आरोप है कि आवेदन के दौरान राशन डीलरों ने मनमाने तरीके से अपात्रों के नाम सूची में शामिल कराए। इसके चलते पात्र सूची से वंचित रहे और अपात्रों को जगह मिल गई। अब राशन डीलर नई सूची के तहत खाद्यान्न वितरण कर रहे हैं। ऐसे में सूची से वंचित पात्र लौट रहे हैं।  
विज्ञापन



प्रधान और लेखपाल की मनमानी से वंचित ग्रामीण
जिले में तमाम पात्र परिवार पात्रता सूची से वंचित हैं। गांव रारपट्टी निवासी नारायनदेवी पत्नी जयशंकर ने बताया कि मैने राशन कार्ड की आनलाइन प्रति प्रधान और लेखपाल को दी थी, लेकिन सूची में मेरा नाम नहीं है। गांव के लोगों ने इस पर रोष जताया। मौहर श्री, रामप्रसाद, चंद्रवती, चरन सिंह, सीता देवी, नेम सिंह, मीना, सुभाष शामिल हैं।
विज्ञापन



जिले में पात्रता सूची में शामिल राशन कार्ड
क्षेत्र        पात्र गृहस्थी    अंत्योदय     कुल
नगर क्षेत्र    33539        1555        35094
ग्रामीण क्षेत्र    222995    25603        248598
कुल        256534    27158        283692


इनका कहना है
पात्रता सूची में जो गड़बड़ियां है, उनको ठीक कराने का काम चल रहा है। जल्द ही काम पूरा कर लिया जाएगा।
गुलाब सिंह यादव, डीएसओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें