फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जैन समाज की जनगणना पर सियासत, मुख्यमंत्री को शिकायत

Fri, 19 Sep 2025 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जैन समाज में स्थानीय स्तर पर जनगणना शुरू कर दी गई है। मंदिर में इसके होर्डिंग लगाकर फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। इसको लेकर परस्पर विरोध भी शुरू हो गया है। एक व्यक्ति इस कार्य को असंवैधानिक बताते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। राजनीतिकरण का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शिकायत कर्ता महेंद्र जैन का आरोप है कि एटा सकल दिगंबर जैन समाज की जनगणना श्री दिगंबर जैन पदमावती पुरवाल पंचायत के अंतर्गत कराई जा रही है। इसके लिए 16 लोगों की पूरी कार्यकारिणी का गठन किया गया है। पुरानी बस्ती स्थित बड़े जैन मंदिर और ठंडी सड़क स्थित नेमिनाथ जिनालय से लोगों को फॉर्म बांट भरकर जमा करने का अनुरोध किया जा रहा है।
साथ ही इनकी टीम घर-घर जाकर लोगों की जानकारी जुटा रही है। फॉर्म में कई बिंदुओं पर जानकारी एकत्रित की जा रही है। यह कार्य 15 सितंबर से शुरू किया गया है और 15 नवंबर तक पूरा करने की बात कही गई है। महेंद्र जैन का आराेप है कि इनके पास कोई सरकारी आदेश नहीं है। गैरकानूनी तरीके से जनगणना कराई जा रही है। इसे कराने वाले समाजवादी पार्टी से प्रभावित हैं।
विज्ञापन

गणना कराने का उद्देश्य अपने समाज के लोगों की जानकारी जुटाना है। इसका उद्देश्य है कि समाज के बच्चों के विवाह संबंध, कमजोर परिवारों को आर्थिक मदद की जा सके। साथ ही समाज के लोगों का आपस में मेल-मिलाप बढ़ाया जाए। -योगेश जैन, अध्यक्ष, श्री दिगंबर जैन पदमावती पुरवाल पंचायत, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें