फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
कलक्ट्रेट पर धरने के दौरान प्रदर्शन करते कांग्रेसी- संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कचहरी पर धरना प्रदर्शन कर भाजपा की नीतियों को गलत बताते हुए उसके विरोध में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम लगातार गिर रहे हैं, इसके बाद भी केंद्र व राज्य सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम में निरंतर वृद्धि किए जा रही है। वहीं आंधी व ओलावृष्टि से किसानों की बरबाद फसल का प्रशासन मुआवजा नहीं दे रहा है, ऐसे में किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि कहा कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार तेल के दाम गिर रहे हैं। इसके बाद भी केंद्र व राज्य में बैठी भाजपा सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं कर अपने खजाने को भरने में लगी है। हाल ही में आंधी व ओलावृष्टि से अन्नदाता की फसल बरबाद हो गई है।
इस मौके पर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। धरना में राम कुमार सक्सेना, विनीत पाराशर वाल्मीकि, अनिल कुमार सोलंकी, राजेंद्र कुमार, योगेश राजपूत, संजय कुमार वर्मा, नीलमा राज, रेखा, सरोज कुमार दुबे, नौशाद अली, सूरजपाल भारती, आदर्श मिश्रा, महेंद्र सिंह यादव, नीरज यादव, जय कुमार, सरिता कुमारी, गगन कुमार सविता, संजू राजा, मोहम्मद मुस्लिम कुरैशी, दया स्वरूप यादव, देवेंद्री, मोहम्मद इरफान, चौधरी राजपाल सिंह, कायम बरकाती, एसपी राजपूत, इमरान अली आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें