फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषद की वेबसाइट पर दर्ज होगी परीक्षकों की उपस्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर मूल्यांकन का ब्योरा अपलोड किया जाएगा। परीक्षकों की उपस्थिति से लेकर तिथिवार उनके द्वारा जांची गई कॉपियां भी अपडेट होंगीं। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद नीना श्रीवास्तव ने मूल्यांकन शुरू होने से एक दिन पहले ही रविवार को डीआईओएस को जारी आदेश में परीक्षकों की उपस्थिति सूचना दोपहर बारह बजे एवं उत्तर पुस्तिकाओं की सूचना शाम छह बजे तक ऑनलाइन अपलोड कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश से शिक्षकों में हड़कंप है। वहीं, इस आदेश के बाद शिक्षकों की मनमानी पर अंकुश लगेगा। अब वे न तो मूल्यांकन के दौरान कहीं लापता हो सकेंगे और न ही मिलीभगत से मनमानी कॉपियां ही जांच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें