फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी के बाद होली की मस्ती में डूबे पुलिसकर्मी

Wed, 15 Mar 2017 12:44 AM IST
amar ujala
विज्ञापन
ड्यूटी के बाद होली की मस्ती में डूबे पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 ड्यूूटी के बाद पुलिसकर्मियों पर होली का रंग मंगलवार को चढ़ा। पुलिसकर्मियों ने परिजनों और सहकर्मियों के साथ पुलिस लाइंस परिसर में जमकर होली खेली। एक-दूसरे को रंग लगाकर त्योहार की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

होली के त्योहार पर सोमवार को पुलिसकमी ड्यूूटी में व्यस्त रहे। इसके चलते वे रंग नहीं खेल सके थे। ऐसे में मंगलवार को पुलिसकर्मियों पर होली खेली। अगिभनशमन विभाग में पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली। पुलिस लाइन और कंट्रोल रूम स्थित आवासों पर भी पुलिसकर्मियों के परिजन होली के रंग में रंगे दिखे। महिला पुलिसकर्मियों ने भी एक-दूसरे को रंग लगाकर त्योहार मनाया। उधर, पुलिस लाइन में पुलिसकर्मी डीजे पर जमकर थिरके और रंगों से सराबोर नजर आए।

रंगों के साथ पानी का फॉग
शहर में होली पर पहले युवा रंगों से सराबोर हुए और फिर पानी का फॉग करने में पीछे नहीं दिखे। युवा टोली पानी में मस्ती करती नजर आई। वहीं कस्बा, नगरों के हुरियारे भी समीप के ग्रामीण क्षेत्रों में ट्यूबवेलों पर पानी का आनंद लेते दिखे।
विज्ञापन



ग्रामीण क्षेत्रों में गूंजी चौपाइयां
होली के त्योहार पर नगर, कस्बों में जहां डीजे की मस्ती थी, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में लोक और होली गीतों के साथ चौपाई गाने को लेकर हुरियारों में उत्साह दिखा। पुरुषों के अलावा महिलाओं ने भी अलग टोलियां बनाकर लोकगीतों की मस्ती के साथ होली खेली। ढोलक, मजीरों और अन्य वाद्य यंत्रों की धुनों के साथ मस्ती का अलग ही अंदाज था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें