फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ सौ सीसीटीवी कैमरों से रखी जाती है कैदियों पर नजर

Wed, 15 Mar 2017 12:44 AM IST
amar ujala
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी की जेल से कैदियों के भागने की घटना के बाद जेल प्रशासन सतर्क हो गया है। जिले में नई जेल बनाई गई है। डेढ़ सौ सीसीटीवी कैमरों के जरिए जेल के चप्पे चप्पे की निगरानी होती है। इसके अलावा मैटल डिटेक्टर, स्कैनिंग मशीन आदि भी सुरक्षा दृष्टि से लगी हुई हैं। जेल में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम पहले से ही मौजूद हैं। फिर भी मैनपुरी की घटना के बाद जेल प्रशासन एहतियातन सतर्कता बरत रहा है। जिलाधिकारी के. विजियेंद्र पाण्डियान का कहना है कि यह नई जेल बनी है। यह मॉडल जेल है। इसमें सभी आधुनिक व्यवस्थाएं सुरक्षा की दृष्टि से मौजूद हैं। जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का समय समय पर अवलोकन किया जाता है। जेल का निरीक्षण होता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें