फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: उर्स-ए-कासमी में चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर

विज्ञापन
कस्बा मारहरा में उर्स ए कासमी से पूर्व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते एएसपी श्वेताभ पांडेय। संव
विज्ञापन
मारहरा। खानकाहे बरकातिया में 20 से 22 नवंबर तक होने वाले 101वें उर्स ए कासमी में सुरक्षा व्यवस्था पुलिस प्रशासन सतर्क है। आयोजन में देश-विदेश से करीब एक लाख जायरीनों के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए मेला क्षेत्र से लेकर प्रमुख मार्गों तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी। सुरक्षा की कमान पांच थानों के पुलिस बल के साथ दो क्षेत्राधिकारी, पांच इंस्पेक्टर और 150 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे। इसके अलावा क्यूआरटी की टीमें भी मुस्तैद रहेंगी।
विज्ञापन

उर्स को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार की शाम एएसपी श्वेताभ पांडेय ने सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाह के साथ मारहरा कस्बे में पैदल गश्त की। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। अधिकारियों ने मेला स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात, पार्किंग, प्रवेश और निकास मार्गों की व्यवस्थाएं परखीं। साथ ही प्रकाश व्यवस्था का भी जायजा लिया।
एसएसपी डॉ. इलामारन ने बताया कि उर्स में एक लाख जायरीन पहुंचने की उम्मीद है। सुरक्षा के लिए पांच थानों का पुलिस बल, दो सीओ, पांच इंस्पेक्टर और 150 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। क्यूआरटी की टीमें भी लगातार सक्रिय रहेंगी। मिश्रित आबादी को देखते हुए पुलिस टीमों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर नजर रखने के साथ भीड़भाड़ वाले स्थानों पर प्रभावी चेकिंग की जाएगी। महिला और बच्चों की सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान रहेगा।
विज्ञापन

उर्स के दौरान जायरीनों की सुविधा के लिए दरगाह प्रबंधन और नगरपालिका प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। नगर के स्कूल-कॉलेजों सहित अन्य स्थानों पर ठहरने की व्यवस्था की गई है। तीनों दिन विशेष लंगर चलेगा, जिसमें हजारों लोगों को भोजन कराया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी पूरनपुर से आने वाली टीम को सौंपी गई है। वहीं एक निजी मेडिकल कॉलेज की ओर से तीन दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। नगरपालिका की ओर से साफ-सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त रखने की व्यवस्था की गई है। सज्जादानशीन अमीन मियां कादरी ने बताया कि उर्स की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें