फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अतिक्रमण हटाने के लिए मुनादी कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
जैथरा। कस्बे के मुख्य बाजार में फुटपाथ पर तख्त डालकर किए गए अतिक्रमण को लेकर नगर पंचायत ने सख्ती दिखाई है। नगर पंचायत की ओर से बाजार में मुनादी कराकर व्यापारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी। मुख्य बाजार में सड़क के दोनों ओर करीब आठ फुट के फुटपाथ पर व्यापारियों ने तख्त रखकर सामान फैला रखा है। इससे बाजार में जाम की स्थिति बनी रहती है और दुकानों की पहचान भी मुश्किल हो रही है। व्यापारियों की शिकायत और अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पंचायत ने कार्रवाई की चेतावनी दी है। निर्देशों का पालन न करने पर फुटपाथ पर रखा सामान पुलिस के सहयोग से जब्त किया जाएगा। हालांकि, व्यापारी एक-दूसरे के अतिक्रमण हटाने का इंतजार कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें