फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एटा में फूल विक्रेता ने दुकान पर लगाया ऐसा पोस्टर...मच गया बवाल, पूरे थाने का फोर्स आ धमका

Thu, 04 Dec 2025 02:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा के सकीट थाना क्षेत्र के मोहल्ला चक में फूल विक्रेता के बैनर ने बवाल करा दिया। मामला इस कदर बढ़ गया कि पुलिस बुलानी पड़ गई। फिलहाल मौके पर शांति बनी हुई है।  
विज्ञापन
दुकान पर लगा बैनर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में फूल माला बेचने वाले एक विक्रेता ने दुकान पर ऐसा बैनर लगा दिया, जिसकी वजह से हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला। 
विज्ञापन



दुकान पर लगे बैनर में धार्मिक टिप्पणी की गई, जिस पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी कीर्तिका सिंह और थाना प्रभारी राजकुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने विवादित बैनर को वहां से हटवा दिया। इसके साथ ही सरकारी भूमि पर लग रही दुकानों को भी हटा दिया गया। 

क्षेत्राधिकारी कीर्तिका सिंह ने बताया कि दोनों दुकानदारों के बीच अक्सर ग्राहकों को लेकर कहासुनी होती रहती है। शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका के चलते तुरंत कार्रवाई की गई। वर्तमान में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें