फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कवि सम्मेलन में बलराम सरस की पुस्तक का विमाेचन

Wed, 03 Dec 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
कवि सम्मेलन में पुस्तक का विमोचन करते कवि एवं साहित्यकार। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
एटा। रेलवे रोड पर मंगलवार की शाम उमेश गुप्ता की स्मृति में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद निवासी कवि बलराम सरस की तीसरी पुस्तक इंद्रधनुषी गीत मेरे का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन

डॉ. राहुल गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि पुस्तक में भाषा सहज और सादगीपूर्ण है जो महापुरुषों, संतों को समेटते हुए सामाजिक सरोकारों तक की यात्रा कराती है। डॉ. राकेश मधुकर ने कहा कि बलराम सरस ने अपनी रचनाओं में भारतीय धर्म, संस्कृति, त्यौहार देवपुरुष और राष्ट्र नायकों को अपनी लेखनी से गाया है।
डॉ. रविंद्र रंजन, निर्मल सक्सेना, राकेश शम्स ने काव्य पाठ कर श्रोताओं का मनोरंजन किया। सम्मेलन की अध्यक्षता डॉ. रामनिवास यादव ने की। अंत में कार्यक्रम के आयोजक पीयूष गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें