फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती: 21 केंद्रों पर 46272 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Fri, 09 Feb 2024 05:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में उप्र पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा 17 और 18 फरवरी को 21 केंद्रों पर होगी। जिसमें 46272 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। डीएम ने साफ कहा है कि परीक्षा में लापरवाही बरतने वालों पर एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई बैठक में डीएम प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि 17, 18 फरवरी को दो पालियों में लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक पाली में कुल 11568 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। सभी केंद्र व्यवस्थापक पहले से ही अपने केंद्र पर सभी जरूरी तैयारियों को पूरा कर लें परीक्षार्थियों के लिए फर्नीचर, टॉयलेट, सीसीटीवी कैमरे आदि को चेक कर लें। जिससे कि कोई अव्यवस्था परीक्षा के दौरान न हो। केंद्र पर प्रवेश करने वाले परीक्षार्थियों की तलाशी मुख्य प्रवेश द्वार पर सघन रूप से की जाए। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए प्रत्येक केंद्र पर क्लाॅक रूम बनाया जाए। केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारियों को भी लगाया जाएगा।
प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों के सुचारू रूप से संचालन के लिए जेनरेटर की व्यवस्था जरूर कर ली जाए। परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी राजेश कुमार सिंह, एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने भी दिशा-निर्देश दिए। एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश, डीआईओएस चंद्रकेश सिंह, एसटीओ मुकेश कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें