फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासिंग आउट परेड में रिक्रूटों को दिलाई गई सत्यनिष्ठा की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में बृहस्पतिवार को 249 रिक्रूट आरक्षियों के परेड का सम्पन्न हो गया। इस दौरान मुख्य डीएम सुखलाल भारती और एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। मुख्य अतिथि डीएम की ओर से आरक्षियों को कर्तव्य एवं निष्ठा की शपथ दिलाई गई। साथ ही उन्हें जनता के मध्य अपनी छवि बनाने का सुझाव भी दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि रंगरूटों से पीड़ित व्यक्तियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उसका निराकरण करने तथा अपना व्यवहार शालीन बनाए रखने की भी अपेक्षा की। मुख्य अतिथि ने अल्प समय में दीक्षांत परेड का भव्य आयोजन कराने के लिए एसएसपी सुनील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षण रामनिवास, प्रतिसार निरीक्षक लक्ष्मन प्रसाद एवं अन्य स्टाफ की प्रशंसा की गई।
अनुज कुमार किए गए सम्मानित
उत्तीर्ण 249 रिक्रूट आरक्षियों के दीक्षांत परेड के प्रथम परेड कमांडर रिक्रूट आरक्षी अनुज कुमार, द्वितीय परेड कमांडर हिमांशु पंवार तथा तृतीय परेड कमांडर अक्षय कुमार रहे। जिन्हें परेड की उत्कृष्ट कमांड के फलस्वरूप मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। अन्त: विषयों में प्रथम स्थान पाने वाले रिक्रूट आरक्षी-आदित्य चौहान, महेश कुमार, कपिल राणा, मनीष कुमार, नितिन धामा रहे। बाह्य विषयों में प्रथम स्थान पाने वाले रिक्रूट आरक्षी- मोंटी, सचिन कुमार, अजय कुमार, रोहित कुमार, सचिन कुमार (द्वितीय) रहे। आरटीसी परीक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ कैडेट हिमांशु तोमर को घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें