फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने कोविड अस्पताल में फोन पर बात कर मरीजों से जाना हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। आयुक्त एवं निदेशक उद्योग, उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय कानपुर और कोविड के नोडल अधिकारी गोविंद राजू एनएस ने बृहस्पतिवार को कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में वायरस से ग्रसित मरीजों से फोन पर बातचीत कर उनका हाल जाना। वहीं चिकित्सकों से खानपान के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वह डीपीएस क्वारंटीन सेंटर पर पहुंचे।
विज्ञापन

जिले में भ्रमण के दूसरे दिन नोडल अधिकारी व डीएम सुखलाल भारती, सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल एसडीएम सदर अबुल कलाम के साथ संयुक्त रूप से कोविड एल-वन हॉस्पीटल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बागवाला एवं क्वारंटीन सेंटर दिल्ली पब्लिक स्कूल, शिकोहाबाद रोड का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पाया कि तीन शिफ्ट में चिकित्सक, स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वॉय एवं स्वीपर की तैनाती की गई है।
नोडल अधिकारी ने चिकित्सकों से वार्ता कर भर्ती कुल 14 मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, खानपान आदि के बारे में जानकारी की। उन्होंने शौचालयों में साफ सफाई, सैनिटाइजेशन, चिकित्सीय सुविधाओं, प्रतिदिन बैड सीट के बदलने की स्थिति आदि के बारे में पूछताछ की। ठेकेदार को निर्देशित किया किचिन में प्रवेश एवं बाहर निकलने के दौरान कर्मचारियों द्वारा सैनिटाइजेशन अवश्य किया जाए। किचिन के बारह एक बाल्टी पानी, साबुन उपलब्ध रहना चाहिए।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने फैसिलिटी क्वारंटनी सेंटर दिल्ली पब्लिक स्कूल के निरीक्षण के दौरान पाया कि सेंटर में कुल 5 संदिग्ध व्यक्तियों को रखा गया है, जिनकी सैम्पलिंग कराई जा चुकी है, रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। मौजूद स्टाफ से खानपान एवं ठहरे हुए लोगों के बारे में जानकारी की गई। वहीं ठेकेदार को मानक के अनुसार भोजन देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें