फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: जंगल में हो रही थी गोकशी...पुलिस को देख की फायरिंग, मुठभेड़ में तीन गोकश पकड़े; दो के पैर में लगी गोली

Wed, 19 Mar 2025 11:04 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

पुलिस को सूचना मिली कि किला रोड पर जंगल में कुछ हो रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो गोकशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो गोकशों के पैर गोली लगी। मुठभेड़ में पुलिस ने तीन गोकशों को पकड़ा।
विज्ञापन
माैके पर जांच करती टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र में किला रोड पर जंगल में गोकशी की जा रही थी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो गोकशों ने फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में दो गोकशों के पैर में गोली लगी और एक को दौड़कर पकड़ लिया, जबकि तीन मौके से भाग गए।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने बताया कि मंगलवार की देर रात अलीगंज पुलिस को सूचना मिली कि किला रोड पर जंगल में कुछ हो रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि गोकशी करने वाले लोग गोवंश को काट रहे हैं। 

पुलिस को देखते ही आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग करना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस की ओर से बचाव में की गई फायरिंग में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, वहीं एक अन्य आरोपी भागते हुए पकड़ा गया। इनके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
विज्ञापन


गोली लगने से आसिफ निवासी मोहल्ला अंसार और भूरा निवासी लोहारी दरवाजा कस्बा अलीगंज घायल हुए हैं। इनको इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इसी मोहल्ले के हासिम को भागते हुए पकड़ा गया है। आरोपियों के पास से 2 तमंचे, 2 जिंदा कारतूस, 2 रस्सा, 2 कुल्हाड़ी, 5 छुरी, 1 फावड़ा, 2 बोरे और घटना में प्रयोग की गई एक बाइक बरामद की है। 

अलीगंज पुलिस के अलावा मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी है। एसएसपी ने बताया कि सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर के नेतृत्व में सर्किल के कई थानों की पुलिस टीम को लगाया गया है, जो फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें