फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मुठभेड़ में गोली लगने से 25 हजार का इनामी शातिर लुटेरा घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 14 Aug 2023 08:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में मुठभेड़ में गोली लगने से 25 हजार का इनामी शातिर लुटेरा घायल हो गया। इसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। 
विज्ञापन
Etah News: मुठभेड़ में गोली लगने से 25 हजार का इनामी शातिर लुटेरा घायल, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में थाना पिलुआ पुलिस और स्वॉट टीम की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है। इसे गिरफ्तार करने के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। आरोपी लूट के मामले में फरार चल रहा था।     

विज्ञापन


एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश रविंद्र निवासी नगला आशा, थाना अकराबाद, जिला अलीगढ़ को गिरफ्तार किया गया है। उसने 30 जुलाई की देर शाम गांव इमाम नगर थाना मारहरा क्षेत्र में मिनी बैंक संचालक को घर लौटते समय लूट का शिकार बनाया था। इसके बाद से ही पुलिस तलाश में जुटी हुई थी। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: 'बेटा मैं मरने जा रही हूं...और मां ने कर ली आत्महत्या', फोन पर मौत की आहट सुनकर भी कुछ न कर सका पुत्र
विज्ञापन


बताया कि चार अगस्त को पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को पकड़ा था। उस वारदात में इनके साथ रविंद्र भी शामिल था। इसके बाद उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। सोमवार तड़के करीब चार बजे थानाध्यक्ष पिलुआ दिनेश सिंह और स्वॉट टीम गांव दरबपुर के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी बाइक पर सवार होकर बदमाश आया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मैनपुरी पहुंचे अखिलेश यादव: बोले- सरकार बनी तो खाली करा देंगे डीएम आवास, लगवाएंगे महापुरुषों की प्रतिमाएं

इसको रोकने का प्रयास किया तो नगला लक्षी मार्ग पर भागने की कोशिश की। तभी बाइक फिसलने से गिर गया और उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। उसके पास से तमंचा व कारतूस, बाइक और मोबाइल बरामद किया गया है। इस लूट के मामले में पूर्व में चार बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें