फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अज्ञात वाहन की टक्कर से टूटा खंभा, हादसे का खतरा

विज्ञापन
ग्राम पंचायत छछैना के नगला चक्की पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से टूटा बिजली का खंभा। स्रोत पा
विज्ञापन
एटा। ब्लॉक सकीट की ग्राम पंचायत छछैना के नगला चक्की पर बुधवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बिजली का खंभा टूट गया। टूटे खंभे से हादसे का खतरा बना हुआ है लेकिन विद्युत विभाग की ओर से इसे दुरुस्त कराने की पहल नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन




खंभा टूटने के बाद मौके पर दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त होने के बाद भी विभाग की ओर से समय पर मरम्मत नहीं कराई जाती। ऐसे में किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से जल्द खंभा ठीक कराने और बिजली व्यवस्था को सुरक्षित करने की मांग की है।
-



खंभा टूटने के बाद से हादसे का खतरा बना हुआ है। विभाग को सूचना दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जल्द मरम्मत करानी चाहिए, ताकि किसी को नुकसान न पहुंचे। -शैलेष कुमार, छछैना
विज्ञापन

-



बिजली के टूटे खंभे को समय रहते ठीक नहीं किया गया तो कोई भी इसकी चपेट में आ सकता है। विभाग को हादसे का इंतजार करने के बजाय तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।-जितेंद्र कुमार, मिलक छछैना

ग्राम पंचायत छछैना के नगला चक्की पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से टूटा बिजली का खंभा। स्रोत पा

ग्राम पंचायत छछैना के नगला चक्की पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से टूटा बिजली का खंभा। स्रोत पा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें