फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की आमने-सामने से भीषण भिड़ंत: उछलकर दूर जा गिरे युवक, पैथोलॉजी संचालक सहित दो की मौत; एक गंभीर घायल

Wed, 21 Oct 2026 08:14 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

बाइकों की भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के सवार उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में एक युवक की माैके पर ही माैत  हो गई, जबकि दूसरे ने उपचार के दाैरान दम तोड़ दिया। घटना से परिेवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के सरावल-धुमरी मार्ग पर बुधवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में पैथोलॉजी संचालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक ने कासगंज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


जैथरा थाना क्षेत्र के गांव धुमरी निवासी मनोज कुमार (40) की कासगंज के सरावल में पैथोलॉजी लैब है। बुधवार दोपहर वह बाइक से लैब पर जा रहे थे। इसी दौरान धर्मपुरा निवासी ज्ञान प्रकाश (35) अपने साथी सरावल निवासी धर्मवीर के साथ बाइक से जा रहे थे। सिढ़पुरा-धुमरी मार्ग पर गांव सरावल के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के सवार उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में मनोज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ज्ञान प्रकाश और धर्मवीर गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगीरों व स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों घायलों को कासगंज ले गए। वहां उपचार के दौरान ज्ञान प्रकाश की भी मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल धर्मवीर का उपचार चल रहा है। धुमरी निवासी राजकुमार ने बताया कि मनोज कुमार के घर पर राजमिस्त्री काम कर रहे थे। इस वजह से मनोज बुधवार को देर से निकले थे। वह रोजाना सुबह नौ बजे पैथोलॉजी लैब पहुंचते थे लेकिन बुधवार को करीब तीन बजे घर से निकले थे। मनोज के तीन बच्चे हैं उनकी मौत के बाद पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलते ही धुमरी चौकी प्रभारी धर्मेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। -राजेश सिंह, सीओ अलीगंज
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें