फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास- नहीं दी रिश्वत तो नहीं मिली किस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शासन का जोर हर गरीब को छत मिले इस पर है। इसके लिए जिले में कोशिश भी की जा रही है, लेकिन डूडा कार्यालय के कर्मचारी इसमें खेल करने से नहीं चूक रहे हैं। बुधवार को एक ऐसा ही मामला सामने आया जहां पैसे न देने पर लाभार्थियों को दूसरी और तीसरी किस्त ही नहीं दी गई। जबकि लाभार्थी 2016 से कार्यालय के किस्त के लिए चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

पीएम आवास योजना के तहत पालिका को 2016 से अब तक 1547 आवास मिले है। जिसमें डूडा कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा घोटाला किया जा रहा है। जहां 2016 के लाभार्थी अब तक आवास के लिए भटक रहे हैं। बुधवार को पीओ डूडा से तीन लाभार्थी इसकी शिकायत करने पहुंचे। जहां एक को अब तक आवास के लिए एक भी किस्त नहीं मिली। जबकि दूसरे को दूसरी व तीसरे को तीसरी किस्त नहीं मिली। तीनों लाभार्थियों ने पैसे न देने के कारण किस्त न देने का आरोप जियो टेगिंग करने गए व्यक्ति पर लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें