जलेसर। सर्दियों की दस्तक के साथ विदेशी ‘मेहमानों’ का आगमन शुरू हो गया है। पटना पक्षी विहार प्रवासी एवं अप्रवासी पक्षियों की कलरव से गूंज उठा है। अब प्रशासन को पर्यटकों का इंतजार है। यहां अब तक आए पक्षियों की संख्या करीब चालीस हजार के पार पहुंच चुुकी है। गुलाबी ठंड जैसे-जैसे परवान चढ़ेगी, इनकी संख्या में इजाफा देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
शीतसत्र शुरू होते ही विदेशी पक्षी ठंडी जगह की तलाश में आसमान की दूरी नापते हुए पटना पक्षी विहार तक पहुंचने लगते हैं। दीपावली से पूर्व ही यहां करीब 20 हजार स्थानीय पक्षियों जमावड़ा हो गया था। शांत और एकांत स्थल पक्षियों के लिए मुफीद और सुरक्षित होने के कारण वह यहां पानी और पेड़ों पर आराम से अठखेलियां करते रहते हैं।