फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: किराये पर लिए गए खातों को फ्रीज करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। ऑनलाइन सट्टेबाजी और साइबर ठगी के लिए किराये पर लिए गए करीब 60 बैंक खातों पर पुलिस शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। इन खातों के माध्यम से डेढ़ साल में करीब 8.5 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस ने खातों को फ्रीज कराने के लिए संबंधित बैंकों के मुख्यालयों को ई-मेल भेजे हैं। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों और रकम के अंतिम लाभार्थियों की तलाश तेज कर दी है।
अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में करीब 60 बैंक खातों का इस्तेमाल ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी की रकम के लेनदेन में किए जाने की जानकारी मिली है। इन खातों को गरीब और जरूरतमंद लोगों से 10 हजार रुपये महीने के किराये पर लिया गया था।
विज्ञापन

खाताधारकों से एटीएम कार्ड, सिम और पासबुक भी ले लिए जाते थे। पुलिस इन सभी खातों का ब्योरा जुटाकर उन्हें फ्रीज कराने की प्रक्रिया में जुटी है। इसके लिए विभिन्न बैंकों के मुख्यालयों को ई-मेल भेजे गए हैं।
जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी उत्कर्ष वर्मा उर्फ यशु दिल्ली निवासी तरुण के संपर्क में रहकर ऑनलाइन कैसीनो, क्रिकेट, फुटबॉल और एविएटर गेम के माध्यम से सट्टेबाजी का संचालन कर रहा था।
आईपीएल मैचों के दौरान भी बड़े स्तर पर सट्टा खिलाया जाता था। पुलिस को आरोपियों के मोबाइल फोन में वाट्सएप संदेश भी मिले हैं। इनमें रुपये के लेनदेन से संबंधित बातचीत सामने आई है।
एसएसपी ने बताया कि छह साइबर शिकायतों में 1.24 लाख रुपये के संदिग्ध लेनदेन का भी पता चला है। पूछताछ में नोएडा में बैठे संचालकों के अधीन 50 से अधिक हैंडलर काम करने की जानकारी मिली है। पुलिस अब इन हैंडलरों की पहचान कर रही है। उनके म्यूल खाते फ्रीज कराने के लिए बैंकों के मुख्यालयों को ई-मेल किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें