फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: टूटी पाइपलाइन, बहा हजारों लीटर पानी

Sun, 06 Sep 2026 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मंडी समिति स्थित कांशीराम कॉलोनी में स्थित ओवरहैड टैंक से लीकेज होता हुआ पानी। स्रोत वीडियोग्रै
विज्ञापन
एटा। शहर की कांशीराम कॉलोनी में पानी की टंकी की पाइपलाइन में अचानक लीकेज होने से हजारों लीटर पानी बहकर बर्बाद हो गया। लगातार पानी बहने से आसपास के क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

कॉलोनी के लोगों ने पाइपलाइन से लगातार पानी निकलता देखा तो इसकी सूचना नगर पालिका प्रशासन को दी। जानकारी मिलते ही पालिका की टीम मौके पर पहुंची और पाइपलाइन का निरीक्षण शुरू किया। कर्मचारियों ने रिसाव वाली जगह को चिह्नित कर मरम्मत का काम शुरू कर दिया।
इससे बड़ी मात्रा में पीने का पानी बर्बाद हुआ। बारिश के मौसम में घरेलू कार्य के लिए पानी की जरूरत बढ़ जाती है। ऐसे में पाइपलाइन में लीकेज के कारण पानी की बर्बादी चिंता का विषय है। उन्होंने पानी की टंकियों और उनसे जुड़ी पाइपलाइनों की नियमित जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


पाइपलाइन से तेज धार में पानी निकल रहा था। देखते ही देखते सड़क पर पानी फैलने लगा। नगर पालिका को समस्या से संबंधित अवगत करा दिया है। इससे समय रहते पानी की बर्बादी रोकी जा सके। -सागर कश्यप, काशीराम कॉलोनी

पाइपलाइन की नियमित जांच होनी चाहिए ताकि लीकेज होने पर तत्काल समाधान हो सके और हजारों लीटर पानी बर्बाद न हो लेकिन यहां पालिका कर्मी नहीं आते जिससे अक्सर परेशानी होती रहती है। - सदन कुमार, काशीराम कॉलोनी

कांशीराम कॉलोनी की पानी की टंकी की पाइपलाइन में लीकेज की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही कर्मचारियों को मौके पर भेज दिया गया। पाइपलाइन की मरम्मत का काम कराया जा रहा है। जल्द ही मरम्मत कार्य पूर्ण करा दिया जाएगा। -निहाल सिंह, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें