अलीगंज। क्षेत्र के गांव सुमौर में रविवार की सुबह दीवार पर प्लास्टर करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में भगदड़ मच गई। करंट से झुलसे राजमिस्त्री को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर से परिवार में चीत्कार मच गया।
क्षेत्र के गांव मोहम्मद नगर बझेरा निवासी रामसरन राजमिस्त्री का काम करता है जो सुमौर गांव के सचिन के निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहा था। मकान की दीवार के पास से हाईटेंशन लाइन गुजरी है ऊपर की मंजिल की दीवार पर प्लास्टर करते समय रविवार की सुबह रामसरन किसी तरह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। हाईपॉवर करंट लगने से पाड़ पर बैठा रामसरन नीचे आ गिरा। उसके नीचे गिरते ही गांव में भगदड़ मच गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। संवाद