फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी मार्केट में एक साल से टूटी पड़ी पाइपलाइन, बह रहा पानी

विज्ञापन
गांधी मार्केट में पाइपलाइन टूटी होने से दुकानों के सामने भरा पानी। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। नगर पालिका परिषद की पानी की पाइपलाइन गांधी मार्केट में सीवर लाइन डालने के दौरान टूट गई। लापरवाही यह है कि एक साल से यहां पानी बह रहा है। जल निगम इसे ठीक करने का नाम नहीं ले रहा। जिसकी वजह से यहां सड़क पर जलभराव के बीच दुकानदार व ग्राहकों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जल निगम ने पिछले साल गांधी मार्केट में सीवर लाइन डालने का काम किया था। उस दौरान यहां पर पानी की पाइपलाइन टूट गई। जिसे ठीक करने की बजाए लकड़ी लगाकर ट्यूब बांध दिया गया। अब वहां से पानी की आपूर्ति के समय पानी निकलता है और बाजार की सड़कों पर बहता है। इससे दुकानदार समेत ग्राहक व वहां से निकलने वाले राहगीरों को दिक्कत होती है। मंगलवार को गांधी मार्केट में लगने वाले मंगल बाजार में फड़ व्यापारियों को भी दुकानें लगाने में असुविधा हुई।
बोले लोग, नहीं कराया गया सही
सीवर लाइन डालने के दौरान यहां पर पानी की पाइपलाइन टूट गई थी, जिसे अब तक ठीक नहीं किया गया है। यहां से पानी निकलकर सड़कों पर बहता रहता है। - खलील अहमद, गांधी मार्केट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें