फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अवैध असलहों के साथ युवकों के फोटो वायरल

Fri, 13 Nov 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मलावन थाना क्षेत्र के गांव जोगपुरा में अवैध असलाह दिखाते युवक। स्रोत वीडियोग्रेव
विज्ञापन
सकीट। मलावन क्षेत्र में अवैध असलहों के साथ फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब जोगपुरा गांव के दो युवकों के हाथों में असलहे लेकर फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दो दिन पहले भी इसी थाना क्षेत्र के गांव नगला अगर निवासी एक युवक का अवैध असलहा के साथ फोटो वायरल हुआ था।
विज्ञापन

इस बार वायरल फोटो में दिखाई दे रहे युवकों में एक की पहचान जोगपुरा गांव निवासी आदेश के रूप में हुई है। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से युवाओं में अवैध हथियारों का प्रदर्शन करने की प्रवृत्ति और पुलिस की निगरानी पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस की ओर से पूर्व में भी अवैध असलहों के प्रदर्शन और सोशल मीडिया पर इनके प्रचार के मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है।
इसके बावजूद युवकों की ओर से हथियारों के साथ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सीओ सकीट नितीश गर्ग ने बताया कि वायरल फोटो के आधार पर पुलिस युवकों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें