फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: फार्मासिस्ट ने सीएमओ कार्यालय पर दिया धरना

विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना देते फार्मासिस्ट।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
एटा। अपनी मांगों के संबंध में शुक्रवार को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सीएमओ कार्यालय पर धरना दिया। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सीएमओ को सौंपा। इसमें लंबित 22 मांगों को पूरा करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह सुमन के नेतृत्व में फार्मासिस्ट सीएमओ कार्यालय पर एकत्रित हुए। कार्यालय के बाहर बैनर लगाया और दरी बिछाकर बैठ गए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि लंबे समय से शासन से मांग की जा रही है, लेकिन उनको अब तक पूरा नहीं किया गया है। इसी को लेकर धरना दिया जा रहा है। ज्ञापन में बताया कि उच्च पदों के वेतनमान पद योग्यता के अनुरूप नहीं दिया जा रहा है।
प्रभार भत्ता, ट्रामा सेंटर पर चीफ फार्मासिस्ट का पद सहित अन्य 22 मांगे रखीं। संरक्षक एसके दीक्षित, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव कुमार, चंद्रवीर राजपूत, सुबोध मिश्रा, विपिन यादव, उमेश बाबू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

संविदा के फार्मासिस्ट ने संभाली कमान : फार्मासिस्टों के धरने पर जाने के कारण मेडिकल कॉलेज में संविदा फार्मासिस्टों को ड्यूटी पर लगाया गया। इमरजेंसी से लेकर ओपीडी आदि तक ये लोग सेवाएं देते नजर आए। यही हाल सीएचसी व पीएचसी का रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें