एसडीएम को ज्ञापन देते बौद्ध आर्मी संगठन के पदाधिकारी।
- फोटो : संवाद
एटा। अलीगंज में बौद्ध आर्मी संगठन और शाक्य युवा बौद्ध विकास समिति के पदाधिकारियों ने बदायूं में बौद्ध भिक्षुओं के अपमान पर विरोध जताया। प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम जगमोहन गुप्ता को ज्ञापन देकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
पदाधिकारियों ने कहा कि सम्राट अशोक बुद्ध पर्यटन स्थल सूर्यकुंड ग्राम मझिया बदायूं में कुछ अराजक तत्वों ने पूज्य भंते लोगों के साथ अमानवीय व्यवहार किया। फर्जी आरोप लगाते हुए थाना सिविल लाइन पुलिस को बुलाकर बौद्ध भिक्षुकों का शांतिभंग में चालान कराया। 15-20 वर्षों से रह रहे बौद्ध भिक्षुओं को उनके सामान के साथ रात में कड़ाके की ठंंड में बेइज्जत कर निकाल दिया, जो काफी निंदनीय है। इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जाए। प्रशासन को निर्देशित किया जाए कि उक्त बौद्ध भिक्षुसंघ को बुद्ध बिहार में सम्मान के साथ आसीन करें। अन्यथा की स्थिति में बौद्ध अनुयायी इस कृत्य के विरुद्ध धरना प्रदर्शन करेंगे।