एटा। थाना जैथरा में 10 दिन के अंदर दूसरी जेब कटने की घटना होेने से लोगों में चिंता है। पीड़ितों का कहना है कि ऑटो में बैठने पर जेब कतरा साथ बैठता है और कस्बे में पहुंचते ही सवारी से पहले उतर जाता है। उसी समय एक काली पल्सर आती है जिस पर बैठकर चला जाता है। पुलिस केवल तलाश करती रह जाती है, तब तक अगली घटना हो जाती है।
नगला जमुनी निवासी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि 22 सितंबर को वह धुमरी पशु पैंठ में भैंस बेचने गया था। भैंस बेचकर 64000 रुपये मिले उनको जेब में रखकर ऑटो में बैठ गया। तभी रास्ते में किसी ने उसकी जेब काट ली और रुपये निकाल लिए। पास मैं बैठे हुए युवक काली पल्सर पर बैठकर चले गए।जेब देखी तो उसमें से पूरे 64000 रुपये गायब थे। थाने में जाकर जेब काटने की रिपोर्ट लिखाई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
इस घटना को अभी 10 दिन भी नहीं हुए थे, कि एक और व्यक्ति की जेब कट गई। नरेश चंद्र निवासी मोहल्ला नेहरू नगर कस्बा जैथरा ने बताया कि वह 29 सितंबर को भैंस बेचकर धुमरी से लौट रहा था। उसकी जेब में भैंस बैचकर प्राप्त हुए 33500 रखे हुए थे। रास्ते में किसी अज्ञात व्यक्ति ने जेब काटकर पैसे निकाल लिए। कसौलिया पेट्रोल पंप पर उसके साथ ऑटो में बैठे हुए दो लड़के उतरे और काली रंग की पल्सर पर बैठकर चले गए। थाना प्रभारी शंभूनाथ ने बताया कि आरोपियों का तलाश की जा रही है। कुछ अहम सुराग भी मिले हैं, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।