फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चकबंदी में जिंदा कर दिए मृतक, परिजन काट रहे चक्कर

Mon, 30 Sep 2024 10:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। विकासखंड अवागढ़ क्षेत्र के गांव हिनौना में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि मृतकों के नाम भी प्रक्रिया में शामिल कर दिए गए हैं। अपने नाम दर्ज कराने के लिए उनके परिजन चक्कर काट रहे हैं। इसके लिए रिश्वत मांगी जा रही है। ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत की है।
विज्ञापन

गांव के वीरपाल सिंह ने बताया कि करीब तीन साल पहले चकबंदी की प्रक्रिया शुरू की गई थी। पहले हम लोगों के असल रकबा, नक्शा आदि बनाए गए। इसके बाद चकबंदी के तहत बनाकर दिए गए, लेकिन इसमें 18 मृतकों के नाम ही नक्शे बना दिए गए हैं। जबकि इनके परिजन ने मृतकों के मृत्यु प्रमाण पत्र भी चकबंदी कर्मचारियों को उपलब्ध कराए गए। अब नाम परिवर्तन के लिए उनसे रुपये मांगे जा रहे हैं।
इसके अलावा ग्रामीणों का यह भी कहना है कि चकबंदी प्रक्रिया में गड़बड़ी की गई है, जो गांव के अधिकांश लोग पसंद नहीं कर रहें हैं। 13 सितंबर को बैठक कराई गई। इसमें चकबंदी के पक्ष में कुल 25 और विरोध में 279 वोट पड़े। ऐसे में चकबंदी प्रक्रिया को निरस्त कर देना चाहिए। प्रभारी एसओसी चकबंदी वेदप्रिय आर्य ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत व समस्या का पूरी तरह निस्तारण कर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें