एटा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना दो मई को प्रस्तावित है। अभिकर्ता बनने के लिए ब्लॉक कार्यालयों से बृहस्पतिवार से पास जारी किए जाएंगे। जबकि जानकारी के अभाव में तमाम लोग बुधवार को ही पास बनवाने के लिए ब्लॉक कार्यालय पहुंच गए।
शीतलपुर विकासखंड कार्यालय पर एजेंटों की आवाजाही बुुधवार को ही शुरू हो गई। प्रत्याशियों के एजेंट के पास बनवाने के लिए लोग इधर-उधर भटकते नजर आए। उनके पास कोरोना संक्रमण की निगेटिव रिपोर्ट सहित अन्य जरूरी कागजात भी थे। हालांकि कई जगह पूछताछ कर जब पास न बनने की बात समझ आई तो लौट गए।