फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंथल कुतकपुर में प्रधान व कैले में चारों पदो के लिए होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अलीगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत कैला में चारों पदों के लिए बृहस्पतिवार को पुनर्मतदान किया जाएगा। जबकि बंथल कुतकपुर में प्रधान पद के लिए मतदान होगा। मतदान कराने के लिए बुधवार को ब्लॉकों से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।
विज्ञापन

19 अप्रैल को हुए मतदान के दौरान कैला ग्राम पंचायत में दो बूथों पर उपद्रवियों ने मतपेटियां लूट ली थीं। इससे दोनों बूथों पर ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व जिला पंचायत सदस्य के लिए पुनर्मतदान कराने के आदेश किए गए। जबकि बंथल कुुतुकपुर में एक प्रत्याशी की मौत होने पर प्रधान पद का मतदान स्थगित कर दिया गया था। यहां बृहस्पतिवार को केवल प्रधान पद के के लिए मतदान होगा।
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में होगा मतदान
पूर्व की घटना के मद्देनजर गांव कैला में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया जाएगा। दोनों बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
दोनों स्थानों पर व्यवस्थित ढंग से शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतदान कराने की पूरी तैयारी की गई है। पोलिंग पार्टियां केंद्रों पर पहुंच गई हैं।
- अजय प्रकाश, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें