फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के अपहरण व पुलिस लापरवाही पर लगाया जाम

Fri, 06 Feb 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। गुरुवार की रात बाइक सवार दो भाइयों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। घायलों में एक भाई संजय तो मिल गया, जबकि दूसरे भाई का अभी तक पता नहीं चला है। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने युवक के अपहरण कर लेने व पुलिस द्वारा लापरवाही बरतने पर शिकोहाबाद रोड पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे से ज्यादा देर तक जाम लगाया। जानकारी पर पहुंचे सीओ सकीट, एसडीएम सदर से समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। खबर लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चल सका है। पूरे दिन आक्रोशित ग्रामीण कोतवाली नगर में डटे रहे। इस मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन


फीरोजाबाद थाना जसराना के गांव गढ़ी निवासी संजय, छोटा भाई ऋषिपाल सिंह गुरुवार रात दिल्ली से बाइक से लौट रहे थे। बताते हैं कि संजय दिल्ली में हलवाई व ऋषिपाल प्राइवेट गाड़ी चलाता है। दोनाें ही आगामी 10 फरवरी को भतीजी रोशनी की शादी में शामिल होने आ रहे थे। घायल के अनुसार घर लौटते समय रात करीब आठ बजे गांव गंगनपुर के पास ओवरटेक को लेकर तीन युवकों से उनकी कहासुनी हो गई थी। इसके बाद गांव के लिए निकले। रात करीब 10 बजे थाना रिजोर स्थित नहर पुल के पास पहुंचे, तभी पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों घायल हो गए। रात करीब दो बजे संजय उर्फ संजू को होश आया और परिवारीजनों को सूचना दी।

परिवारीजन मौके पर पहुंच गए और पुलिस को खबर दी। पुलिस घटनास्थल से बाइक थाने ले आई, मगर गुम हुए ऋषि की तलाश नहीं की, घायल को भी वही छोड़ गई। परिवारीजन खुद ही उसकी तलाश करने लगे। शुक्रवार सुबह गांव के अन्य लोग भी पहुंच गए और तलाश के बाद भी ऋषिपाल के न मिलने व पुलिस द्वारा लापरवाही बरतने पर ग्रामीणों ने सुबह करीब आठ बजे शिकोहाबाद रोड पर जाम लगा दिया। सीओ सकीट आशाराम अहिरवार, एसडीएम सदर अजीत कुमार सिंह पहुंच गए और समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


आक्रोशित लोगों ने सीओ, एसडीएम को बताया कि रास्ते में जिन तीन लोग सतेंद्र निवासी तावेपुर रिजोर, विनील निवासी पहाड़पुर कुरावली, विधाराम निवासी बक्खीपुर सकीट से उनका झगड़ा हुआ था, उन्हीं लोगों ने अपने तीन अन्य साथियों को बुलाकर ऋषिपाल का अपहरण किया है, जिनमें तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घायल संजू ने बताया कि ऋषिपाल के पास डेढ़ लाख रुपया भी था। संजय ने आरोपी सतेंद्र, विनील, विधाराम के अलावा वीरपाल, प्रदीप निवासी बक्खीपुर सकीट, जयपाल निवासी अमृतपुर जसरथपुर के विरुद्ध देरसायं रिपोर्ट दर्ज करा दी है। सीओ सकीट आशाराम अहिरवार का कहना है कि ऋषिपाल की तलाश करने में रिजोर, कोतवाली नगर व स्वाट टीम लगी हुई हैं।
विज्ञापन

-----
चाचा ने मुख्यमंत्री को किया फैक्स
एटा। गुम हुए युवक के चाचा सुभाष चंद्र यादव ने पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने, लापरवाही बरतने पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को फैक्स कर शिकायत की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें