फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से जूझता रहा शहर

Fri, 06 Feb 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। मिनटों का सफर घंटों में तय करना पड़ रहा है। वहीं, पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई केवल खानापूर्ति तक ही सिमट कर रह गई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को भी जीटी रोड, गांधी मार्केट, ठंडी सड़क आदि स्थानों पर जाम के हालात बने रहे। रोग की तरह बनता जा रहा जाम का इलाज नहीं हो रहा है। अतिक्रमणकारियों के चलते शहर ही नहीं, अब गली-मोहल्ले भी जाम की चपेट में दिख रहे हैं। शुक्रवार को पूरे दिन शहर जाम की चपेट में रहा। जाम के चलते घंटों रोडवेज बसों के साथ अन्य वाहन फंसे रहे। जाम से त्रस्त लोगों को मिनटों का सफर घंटों में तय करना पड़ रहा है। सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस भी नहीं दिखाई देती है। सीओ सिटी करन सिंह का कहना है कि जाम की समस्या को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें