फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर की क्षतिग्रस्त प्रतिमा देख भड़के लोग

विज्ञापन
घटना स्थल पर लगी लोगो की भीड़ । संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा/जलेसर। थाना क्षेत्र के गांव नगला चांद में सरारती तत्वों द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को बृहस्पतिवार की रात में क्षतिग्रस्त कर दिया। शुक्रवार की सुबह गांव के लोगों ने मूर्ति को क्षतिग्रस्त देखा, इस पर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे जलेसर एसडीएम ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। गांव के एक युवक ने अज्ञात के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नगला चांद निवासी अजय कुमार ने थाने में दी गई तहरीर में कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति गांव के बाहर सामुदायिक केंद्र परिसर में वर्ष 2008 में स्वर्गीय मानिक चंद्र के सानिध्य में लगाई गई थी। बृहस्पतिवार की रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रतिमा का दाहिना हाथ तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। शुक्रवार की सुबह गांव के कुछ लोग शौच गए थे तब प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखा गया। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि आंबेडकर की मूर्ति क्षतिग्रस्त हुई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
बड़ी संख्या में जा पहुंचे लोग
आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर गांव सहित आसपास के लोग मौके पर जा पहुंचे। इस दौरान लोगों का कहना था की प्रतिमा को जिस व्यक्ति ने तोड़ा है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। एसडीएम ने लोगों को समझाया इस पर लोग शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें