फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पटियाली मार्ग पर बस संचालन बंद होने से लोग परेशान

Fri, 21 Feb 2025 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
रोडवेज स्टैंड पर खड़ी बसें। - फोटो : रोडवेज स्टैंड पर खड़ी बसें।
विज्ञापन
एटा। जिला मुख्यालय से पटियाली और फिर वहां से एटा होते हुए आगरा तक चलने वाली बस बंद होने से लोग परेशान हैं। लोग सांसद को ज्ञापन भी दे चुके हैं, लेकिन बस नहीं चली। लोगों की मांग है कि बस का संचालन किया जाए।
विज्ञापन

डिपो की दो बसें पटियाली के लिए संचालित की जाती थी। एक सुबह और एक शाम को निकलती थी। जिनमें से सुबह जाने वाली बस पटियाली पहुंचकर वहां से यात्री लेकर वापस एटा होते हुए आगरा तक जाती थी। बस का संचालन होने से यात्रियों को फायदा मिल रहा था और निगम का राजस्व भी बढ़ रहा था।
यहां दो माह से बस का संचालन नहीं हो रहा है। दोनों बसों को बंद कर दिया गया है। पटियाली से एटा तक आने के लिए कोई अन्य संसाधन नहीं है। बस बंद होने के बाद मजबूरी में यात्रियों को जान जोखिम में डालकर निजी और डग्गामार वाहन से यात्रा करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बोले लोग
पटियाली में एक निजी स्कूल में पढ़ाता हूं। पहले रोडवेज बस से चला जाता था, लेकिन अब बस बंद चल रही है। निगम को इस रूट पर बस का संचालन फिर से शुरू करना चाहिए।
निशांत भारद्वाज, पटियाली गेट

लोगों का आए दिन किसी न किसी काम से पटियाली जाना होता है। इस रोड पर निगम की बस ही चलना बंद हो गई है। लोगों को मजबूरी में निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है।
स्मृति देवी, मयूर बिहार


वर्जन-
निगम की सारी बसें महाकुंभ में जाने के कारण लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अब पुरानी के साथ ही नई बसें भी आ गईं हैं। जल्द ही बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

नरेश चंद्र गुप्ता, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें