फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पायदापुर गोशाला बदहाल, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने काटा हंगामा

Wed, 01 Nov 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। पायदापुर गोशाला और गोवंश की बदहाल स्थिति को देख बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। प्रधान और पंचायत सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कहा कि जल्द व्यवस्था में सुधार न हुआ तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर के समय बजरंग दल के जिला सुरक्षा प्रमुख आकाश गुप्ता व नगर संयोजक कौशल गोयल कार्यकर्ताओं के साथ पायदापुर की श्रीश्याम अस्थायी गोशाला पहुंचे। यहां वह गोवंशों को मरणासन्न स्थिति में देखकर भड़क उठे। हंगामा करते हुए ग्राम प्रधान तथा ग्राम सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि गोवंश की देखरेख में लापरवाही बरती जा रही है। जिला सुरक्षा प्रमुख ने कहा कि सरकार की ओर से गोशालाओं को हरसंभव मदद दी जा रही है। उसके बाद भी बदहाल स्थिति के लिए जिम्मेदारों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर सजा दी जानी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने तहसील व जिला स्तरीय अधिकारियों को स्थिति की जानकारी दी।

जिला सुरक्षा प्रमुख ने बताया कि गोशाला में लापरवाही, भूख-प्यास से गोवंशों की मौत की सूचना मिली थी। जिसे लेकर गोशाला पहुंचे। यहां पशुओं के लिए उचित व्यवस्थाएं नहीं हैं। नगर संयोजक कौशल गोयल ने बताया कि पशुओं के लिए टिनशेड, स्वच्छ पानी तथा हरे चारे की व्यवस्था नहीं थी। साथ ही गंदगी का साम्राज्य था। जिला प्रमुख लकी मल्होत्रा, प्रांशु कुशवाह, गोरक्षा प्रमुख रवि ठाकुर, विक्की ठाकुर आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन


गोशाला को लेकर शिकायत मिली है। तहसील स्तरीय व पशु चिकित्सकों की टीम को गोशाला भेजा जाएगा। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -नितिन तेवतिया, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें