पटियाली की विधायक नवीजा खान जीनत और उनकी पुत्री पैक फेड की डायरेक्टर
नासी खान को स्वाइन फ्लू ने अपनी चपेट में लिया है। लखनऊ के अस्पताल में
उनका इलाज चल रहा है।
विधायक और उनकी पुत्री को पिछले पांच दिनों से बुखार आ रहा था। बुखार सही
नहीं होने पर दोनों को लखनऊ के राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया
गया। जहां उनका परीक्षण हुआ। जांच में स्वाइन फ्लू पॉजीटिव पाया गया।
देखभाल में जुटे सतीश कुमार ने बताया कि इलाज चल रहा है। स्थिति नियंत्रण
में है। ेेेशुक्रवार को सोरों और पटियाली में विधायक के शुभ चिंतकों ने
लखनऊ फोन पर जानकारी ली।
स्वाइन फ्लू परीक्षण की नहीं व्यवस्था
कासगंज । जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए कोई इंतजाम नहीं हैं। शासन की ओर से किट भेजी गई हैं, लेकिन अभी भी किट के सैंपल बाहर भेजे जाएंगे। उसके बाद ही इसकी पुष्टि हो पाएगी।