जिले में रेल विस्तार की मांग जोर पकड़ने लगी है। गांव से शहर तक, एटा से
दिल्ली तक इसे लेकर आंदोलन और ज्ञापन का शोर गूंज रहा है। रेल विस्तार की
मांग को लेकर लोग सक्रिय हो गए हैं। सामाजिक संगठन आंदोलन की राह पर हैं।
शुक्रवार को युवा शक्ति संगठन के नेतृत्व में दर्जनों अधिवक्ताओं ने
प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। अमित जौहरी व राजेश माथुर
ने संयुक्त जानकारी देते हुए बताया कि रेल विस्तार का आंदोलन और तेज किया
जाएगा। इस मौके पर प्रभात कुमार चौहान, राजेश बाबू सक्सेना, योगेश कुमार
सक्सेना, हिमांशु अस्थाना, ग्रीश मिश्रा, राहुल रतन शाक्य, आदेश बाबू
सक्सेना, श्यामवीर सिंह यादव मौजूद थे।
तो वहीं नगर पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी और सामाजिक संस्था लक्ष्य प्रमुख
नीरज गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने जंतर-मंतर पर
धरना-प्रदर्शन कर रेल विस्तार और एटा आगरा के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस
संचालन की मांग शुरू की। इन लोगों ने प्रधानमंत्री से पिछडे़ जिले के लिए
रेल सुविधाएं बढ़ाने की मांग की। धरना में जनपद के दर्जनों लोग शामिल हो
रहे हैं। बताते चलें कि गुरुवार को सामाजिक संस्था लक्ष्य प्रमुख नीरज
गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली स्थित रेल भवन में
रेलमंत्री सुरेश प्रभु से भेंट कर एटा कासगंज रेल विस्तार और एटा आगरा के
बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने की मांग की थी। तो वहीं स्थानीय रेलवे स्टेशन
पर किसान यूनियन ने विशाल बैठक कर शहर के प्रमुख मार्गों से रैली निकालक र
जनसमर्थन बढ़ाया था।