फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पसंदा गांव की झाड़ियों में पड़ी मिली सरकारी दवाएं

Wed, 10 Aug 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
सात बोरी सरकारी दवाओं का जखीरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अलीगंज से अमरोली रोड स्थित पसंदा गांव के पास झाड़ियों में बुधवार शाम सात बोरी सरकारी दवाओं का जखीरा मिला है। सूचना पर एसडीएम अलीगंज ने मौके पर पहुुंच कर दवाइयां कब्जे में लेकर सीएचसी भेज दी है। सीएमओ के आदेश पर डीसीएमओ बरामद दवाइयों की जांच कर रहे हैं। दवाओं के साथ सीएचसी अलीगंज की पर्चियां बरामद हुई हैं। दवाओं में एक्सपायर और नॉन एक्सपायर दवाएं शामिल हैं। मामले में सीएचसी प्रभारी अलीगंज पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।   एसडीएम अलीगंज नाथूराम प्रसाद ने बताया कि बुधवार शाम अमरोली रोड स्थित पासंदा गांव के समीप झाड़ियों में सरकारी दवाइयों से भरी सात बोरियों पड़ी मिली हैं। दवाइयों को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। एसडीएम की माने तो झाड़ियों से अलीगंज सीएचसी की पर्चियां भी मिली हैं। सीएमओ के निर्देश पर डीसीएमओ डा0 पीके शर्मा अलीगंज सीएचसी पहुंच गए हैं। अस्पताल कर्मचारियों की टीम एसडीएम और डीसीएमओ के सामने एक्सपायर और नॉन एक्सपायर दवाओं को चिह्नित करने में लगी है। सीएमओ डा0 आरसी पांडेय का कहना है कि यदि दवाएं एक्सपायर भी हैं तो खुले में फेंकना नियम के विरुद्ध हैं। मामले की जांच डीसीएमओ सौंप दी गई है। जांच रिपोर्ट के अधार पर प्रकरण मे सीएचसी प्रभारी अलीगंज पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन

----------------------
नरोरा नाले में मिली थी सरकारी दवाइयां 
विगत 25 जून को अवागढ़ ब्लॉक क्षेत्र के नरौरा स्थित पीएचसी के बाहर नाले में सरकारी दवाईयां तैरती मिली थीं। ‘अमर उजाला’ में खबर प्रकाशित होने के बार हरकत में आए अफसरों ने दवाईयां वहां से हटवा कर अस्पताल परिसर के  कमरों को 24 घंटे में अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया था, लेकिन प्रकरण में कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें