फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: मां-बाप ने मिट्टी का तेल छिड़क छोटे बेटे को लगा दी आग, मौत, बड़े बेटे समेत तीन लोगों ने दिया साथ

Tue, 28 Mar 2023 07:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में 12 वर्ष बाद मां-बाप के खिलाफ अपने ही बेटे की हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें बड़े बेटे समेत तीन लोगों ने सहयोग किया था। अदालत के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
FIR - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में मां-बाप ने खुद के बेटे को आग लगाकर मार डाला। इसमें बड़े बेटे समेत तीन लोगों ने सहयोग किया। अदालत के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना वर्ष 2011 की है। 12 साल बाद अदालत के आदेश पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


मामला निधौली कलां थाना क्षेत्र के अहरमई गांव का है। गांव निवासी गिरीश ने बताया कि 9 जून 2011 को उसके भतीजे अजय को घटना का शिकार बनाया गया था। अजय के पिता राजेंद्र, मां सत्यवती व भाई सुनील कुमार समेत पांच लोगों ने उसकी पिटाई की। घर में घसीटते हुए सुनील ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। इससे वह बुरी तरह से झुलस गया। एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

चिड़चिड़े स्वभाव का था अजय- थाना प्रभारी

बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने गए। लेकिन स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। अधिकारियों से भी कोई न्याय नहीं मिला। इसके बाद अदालत में प्रार्थना पत्र दिया। अदालत के आदेश पर ही मुकदमा दर्ज हो सका है। वहीं थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि अजय चिड़चिड़े स्वभाव का था। उसने ही खुद को आग लगाई थी। हालांकि अदालत के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें