फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से झूला युवक: शादी के एक वर्ष बाद से मायके में रह रही थी पत्नी, पहले फोन पर बात की, फिर लटक गया

Tue, 28 Mar 2023 06:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दरअसल उसकी पत्नी शादी के एक वर्ष बाद से ही मायके में रह रही है। उसने उसे बुलाने के लिए कई बार प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। सुबह पत्नी से फोन पर बात की। इसके बाद फांसी लगा ली।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में मायके गई पत्नी से फोन पर बात करने के बाद युवक ने फांसी लगा ली। घर वालों ने देखा तो चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।

विज्ञापन


मामला देहात कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज मार्ग स्थित पवांस गांव का है। गांव निवासी बालिस्टर (25) ने मंगलवार की सुबह करीब सात बजे घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता अतर सिंह ने बताया कि पांच साल पहले बालिस्टर की शादी सरिता निवासी चिलमापुर से हुई थी। शादी के एक साल बाद से ही पत्नी अपने मायके में रह रही थी।

सुबह फोन पर हुई थी बात

मंगलवार की सुबह बालिस्टर और सरिता से फोन पर बात हुई। इसके बाद उसने घर में छत पर लगे कड़े से रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास

एक अन्य घटना में सकीट थाना क्षेत्र के खरगपुर गांव निवासी शैलेंद्र (28) ने मंगलवार की दोपहर फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजन ने बताया कि शैलेंद्र और उसकी पत्नी रेनू के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद शैलेंद्र ने कमरा बंद कर साड़ी से फंदा लगा लिया। पत्नी ने शोर मचाकर अन्य लोगों को बुलाया। कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतार लिया। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें