फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दुधमुंही को रखने से मां-बाप का इन्कार, थाने में हुई पंचायत

Mon, 16 Sep 2024 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। दुधमुंही बच्ची की जिम्मेदारियों से बाप ने मुंह मोड़ा तो मां की ममता भी निष्ठुर हो गई। दोनों ने उसे रखने से इन्कार कर दिया। सोमवार को अलीगंज थाने में पंचायत हुई। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। महिला पति के साथ रहने को तैयार नहीं हुई। बाद में पुलिस ने बच्ची को मां के ही सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर के समय गांव बरौलिया की सीमा थाने में अपनी 4 माह की बच्ची को लेकर पहुंची। बताया कि करीब 3 साल पहले बरौलिया के अनिल से विवाह हुआ था। अनिल अपनी व परिवार की जरूरतें पूरी करने के लिए हरियाणा में प्राइवेट नौकरी करने लगा। 2 वर्ष पूर्व एक बेटे का जन्म हुआ। जबकि 4 माह पूर्व एक बच्ची ने जन्म लिया, लेकिन वेतन कम होने की वजह से अनिल अपनी पत्नी-बच्चों को साथ नहीं रख रहा। इस बात से सीमा क्षुब्ध है। बच्ची के जन्म के 1 महीने बाद ही गांव हृदयपुर स्थित मायके में चली गई। तबसे वहीं रह रही थी। उसने पुलिस से कहा कि बच्ची की परवरिश मैं अकेले नहीं कर सकूंगी। पुलिस ही इसका समाधान निकाले।
इस पर पुलिस ने अनिल को भी थाने में बुला लिया। एसआई सीमा त्रिपाठी दोनों की बात सुनने लगीं। इसी बीच पति-पत्नी में विवाद छिड़ गया। दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाना शुरू कर दिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बावजूद विवाद काफी देर तक चलता रहा। अनिल अपनी पत्नी को घर ले जाने के लिए तैयार था, लेकिन सीमा ने उसके साथ जाने से ही नहीं, बल्कि 4 महीने की बच्ची को रखने से भी इन्कार कर दिया। इसके बाद बच्ची को थाने में ही छोड़कर जाने लगी। यह देख पुलिसकर्मी सकते में आ गए। बुलाकर बच्ची उसके सुपुर्द की और शांतिभंग के तहत कार्रवाई कर अनिल को एसडीएम कोर्ट भेजा। महिला अपने मायके चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें