फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन कायाकल्प को लेकर सीडीओ ने बीएसए व डीपीआरओ को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मुख्य विकास अधिकारी ने मंगलवार को जिले में चल रहे ऑपरेशन कायाकल्प को लेकर समीक्षा की, जिसकी स्थिति बेहद चिंताजनक निकली। इस पर सीडीओ ने बीएसए व डीपीआरओ को फटकार लगाते हुए 31 दिसंबर तक ऑपरेशन कायाकल्प के तहत निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को सीडीओ अजय प्रकाश ने बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय सिंह से जिले में चल रहे स्कूलों की स्थिति का पता किया। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन कायाकल्प की प्रगति के बारे में बीएसए से पूछा। जवाब सुनकर सीडीओ भौचक्के रह गए। बीएसए ने बताया कि 1677 प्रावि व उप्रावि में कायाकल्प के तहत बालक व बालिका के लिए अलग-अलग शौचालय निर्माण समेत 14 पैरामीटर पर कार्य कराया जा रहा है, इसमें सिर्फ 62 विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कार्य कराया है।
वहीं 400 विद्यालयों में शौचालय उपलब्ध नहीं हैं। प्रगति खराब होने पर सीडीओ ने बीएसए व जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक कुमार प्रियदर्शी से नाराजगी जताते हुए 31 दिसंबर तक ऑपरेशन कायाकल्प के तहत बालक व बालिका के अलग-अलग शौचालय के निर्माण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सूची भेजने के बाद भी नहीं हुआ सत्यापन
डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी द्वारा 400 विद्यालयों में शौचालय उपलब्ध होने की सूची का सत्यापन नहीं कराया गया। इस पर सीडीओ ने डीपीआरओ को निर्देश दिए कि विद्यालय में शौचालय उपलब्ध है या नहीं इसका सत्यापन कर सभी एडीओ पंचायत से रिपोर्ट ली जाए। अगर एडीओ पंचायत रिपोर्ट नहीं दे रहे हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें