फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग महोत्सव का रंगारंग आगाज

Thu, 01 Jan 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल के पहले दिन राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक एवं विकास प्रदर्शनी-2015 का रंगारंग आगाज हुआ। गुरुवार की देर सायं जनपद न्यायाधीश केके शर्मा, एसएसपी सुरेंद्र कुमार वर्मा व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश गांधी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस बीच लाइट ऑन होते ही प्रदर्शनी पंडाल रोशनी से जगमगा उठा और जमकर आतिशबाजी हुई। उद्घाटन के दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी का दिल जीत लिया। इससे पहले सुबह पंडाल में हवन पूजन आदि का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन




एक महीने तक जीटी रोड स्थित सैनिक पड़ाव में चलने वाले इस रंग महोत्सव को लेकर लोगों में उत्साह है। शाम साढ़े सात बजे इसका शुभारंभ हुआ। इस मौके पर सरस्वती विद्या मंदिर व श्रीरामबाल भारती इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। बच्चों ने स्वागत गीत भी प्रस्तुत किया। इस दौरान फिल्मी गीतों आदि पर नृत्य आदि पेश किए गए। सभी तालियां बजाने पर मजबूर हो गए। बाद में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। बाद में प्रदर्शनी परिसर में आतिशबाजी छोड़ी गई।


इस मौके पर अधिकारियों ने कहा कि इस प्रदर्शनी को देखने स्थानीय लोग ही नहीं दूर दराज से भी लोग आते हैं। इस बार प्रदर्शनी और अच्छी लगी है। यहां लगे तिब्बती बाजार से लोग अच्छे व गर्म कपड़े खरीद सकते हैं। बाद में अधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। अभी प्रदर्शनी में पूरी तरह से दुकानें सजकर तैयार नहीं हुई हैं। प्रदर्शनी में जहां बच्चों के लिए झूले आए हैं वहीं महिलाओं के लिए घरेलू सामान की दुकानें लगी हैं। इसके अलावा मौत का कुआं व अन्य मनोरंजन कार्यक्रम आए हैं।
विज्ञापन



इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी साहब सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व राजेंद्र कुमार, संयोजक पंकज जैन, एसडीएम सदर अजीत कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी पांडेय, सीओ सिटी करन सिंह, मेघाव्रत शास्त्री, प्रधानाचार्य डॉ. रामनिवास यादव, प्रेमचंद्र आदि लोग मौजूद थे। संचालक प्रो. राकेश मधुकर ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें