फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़ व्यापारी से तमंचे के बल पर एक लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
मिरहची (एटा)। थाना क्षेत्र के गांव सिरसा टिप्पू के पास गुड़ व्यापारी से तमंचे के बल पर एक लाख की लूट कर ली गई। वह गुड़ की बिक्री करने के बाद मैक्स से वापस लौट रहा था। बाइक सवार तीन लुटरों ने घटना को अंजाम दिया। कस्बा निवासी खिल्लू गुड़ का व्यापार करते हैं, जो बुलंदशहर से गुड़ खरीदकर इसकी बिक्री एटा कासगंज में करता है। खिल्लू ने बताया कि सोमवार दोपहर बाद करीब तीन बजे करीब एटा में गुड़ की बिक्री कर मैक्स गाड़ी से घर वापस लौट रहा था। सिरसा टिप्पू पेट्रोल पंप पर गाड़ी में डीजल भरवाने के बाद जैसे ही कुछ आगे पहुंचे, पहले से खड़े काली पल्सर बाइक सवार तीन युवकों ने कहा कि गाड़ी से तेल निकल रहा है।
विज्ञापन

जैसे ही गाड़ी को रोका तो एक युवक गाड़ी की चाबी निकालने लगा। जिसे रोकना चाहा, तब तक खिड़की खोलकर एक और युवक अंदर घुस आया और मेरे ऊपर तमंचा तान दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए लूटपाट करने लगे। गुड़ की बिक्री के 92500 रुपये और जेब में अलग से रखी दस हजार की नकदी लूट कर बाइक से भाग गए। खिल्लू ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी देते हुए अज्ञात लुटेरों के ख़िलाफ़ तहरीर दी। थाना प्रभारी जयेंद्र प्रसाद मौर्य ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बाइक सवार बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें