कोहरे के कहर के कारण गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक की मौत हो गई और 23 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी हादसे कोहरे में सुबह सात बजे से दस बजे के बीच हुए।
पिलुआ के गांव धर्मपुर निवासी स्वतंत्र प्रताप उर्फ भोले (25) पुत्र रामनरेश गुरुवार सुबह जीटी रोड स्थित जनता मंदिर के पास खड़े थे।
सुबह करीब सात बजे तेज गति से आ रहे ट्रक ने युवक को रौंद दिया। टक्कर लगने से वह गंभीर घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। दूसरे ओर रोडवेज बस सवारियों को लेकर सिढ़पुरा से एटा आ रही थी। सुबह करीब नौ बजे कुठिला-गड़नपुर स्थित गांव के पास पहुंचे वही पर सामने से आते ट्रक से भिड़त हो गई।
पीछे से आ रही दूसरी रोडवेज से सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। हादसे में उदयवीर, रंजीत निवासी ओन थाना बागवाला, प्रीति पुत्री अरविंद, कर्मवीर निवासी सिढ़पुरा कासगंज, अपर्णा पुत्री रूपेन्द्र, अभिषेक निवासी कठौली कोतवाली देहात, अवनीश निवासी शाहपुर बागवाला, रामविलास, राजवीर निवासी मिलावली कोतवाली देहात, विद्याराम निवासी नगला मुंशी कोतवाली देहात, रूपप्रकाश, मधु पत्नी इंद्रप्रकाश निवासी लुहारी रोड फर्रुखाबाद, राजकुमार, शीतल निवासी नौगवां सिढ़पुरा, खेमकरन, प्रवीन निवासी मगथरा कोतवाली देहात का उपचार किया गया। उधर, सुबह करीब सात बजे ओवरब्रिज के पास टेंपो में ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे टेंपो पलट गया।
टेंपो सवार गरिमा पुत्री उमाशंकर, श्रुति पचौरी पुत्री महेश, पूनम शर्मा पुत्र सुखवीर निवासी विरामपुर कोतवाली देहात, अतुल पचौरी, कन्हैया लाला निवासी सुन्ना, सुनील निवासी ककरावली थाना पिलुआ, इन्द्रेश निवासी सिंगपुर थाना रिजोर घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।