फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने नोटों की कतरन मिलने से हड़कंप

Thu, 29 Dec 2016 12:31 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
पुराने नोटों की कतरन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 शहर के  माया पैलेस चौराहे पर बुधवार को पुराने हजार के नोटों की कतरनें मिली। इसे लेकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि किसी ने बुधवार सुबह माया पैलेस चौराहे के पास पुराने हजार के नोटों के छोटी कतरन बनाकर सड़क किनारे फेंक दिए। बुधवार सुबह जब लोग वहां से निकले तो कतरन देखकर हैरत में पड़ गए। ऐसा लग रहा था कि किसी ने नोटों को धारदार हथियार से काटा है।
विज्ञापन


इसे लेकर क्षेत्र में दिनभर चर्चाओं का बाजार गरम रहा। मामला आयकर विभाग के संज्ञान में दिया गया। वहीं जानकारी होने के बाद भी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर इसकी जांच तक करनी जरूरी नहीं समझी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें