फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सड़क हादसे में एक की मौत, 10 घायल

Tue, 01 Oct 2024 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 10 लोग घायल हुए हैं। इनमें से चार की हालत को गंभीर देखते हुए आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थाना सकरौली के गांव इसौली निवासी जालिम सिंह ने बताया कि सोमवार की देर शाम उनका पुत्र नीरज (27) जलेसर थाना क्षेत्र के राजा का रामपुर जा रहा था। रास्ते में मोहनपुर गांव के समीप सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। जिसके चलते गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। घायल नीरज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलेसर लाया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए आगरा के लिए रेफर कर दिया। यहां पहुंचने से पूर्व ही नीरज की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही घर में चीत्कार मच गया। थाना प्रभारी सुधीर राघव ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना कोतवाली देहात के गांव मरथरा निवासी रफीक ने बताया साडू रफीक और साली सुबाना बागवाला से एटा की ओर आ रहे थे। कीलरमऊ गांव के पास ईको कार की चपेट में आने से दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से इनको मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया है।
इनके अलावा अन्य सड़क हादसों में भंवर सिंह निवासी कस्बा व थाना सकीट, इमरान निवासी मारहरा दरवाजा और विशाल निवासी संजय नगर कोतवाली नगर, हजरात निवासी धरौली थाना कुरावली जिला मैनपुरी, संजीव और अंकित निवासी कसेटी थाना कोतवाली देहात, अजय निवासी हल्दिया और अमर निवासी नगला विजई थाना जैथरा भी घायल हुए हैं। इनमें विशाल और इमरान को भी आगरा रेफर किया गया है। सभी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें