फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में जबरदस्त भीड़, सैकड़ों मरीजों पर एक डॉक्टर

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में लगीं मरीजों की कतारें। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी खुलते ही जबरदस्त भीड़ पहुंच गई। सर्वाधिक मरीज बुखार के ही थे। उधर, अव्यवस्था भी हावी रही। सैकड़ों मरीजों को देखने के लिए ओपीडी के फिजीशियन कक्ष में केवल एक चिकित्सक थे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही मेडिकल कॉलेज के पर्चा काउंटर पर मरीजों की भीड़ लगना शुरू हो गई। सुबह आठ बजे पर्चा काउंटर खुलने से पहले ही मरीजों की लाइनें लग गई थीं। इस दौरान पहले पर्चा कटाने को लेकर धक्का-मुक्की हुई। पर्चा बनने के बाद ओपीडी में फिजीशियन कक्ष के बाहर मरीजों की लाइनें लग गईं। इस दौरान डॉ. आशीष गुप्ता ने मरीजों का परीक्षण कर उपचार लिखा। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि चिकित्सक को मरीजों को देखने में दिक्कतें हो रहीं थीं। उन्होंने बताया कि सोमवार को 175 मरीजों का परीक्षण किया। जिसमें सर्वाधिक मरीज बुखार से पीड़ित थे। 11 बजे के बाद मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक द्वारा मरीजों को देखा गया।
मैटरनिटी विंग में रही भीड़
मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों द्वारा मैटरनिटी विंग में ओपीडी सेवाएं दी जा रही हैं। जहां बाल रोग विशेषज्ञ सहित, स्त्री प्रसूति रोग विशेषज्ञ व ईएनटी के चिकित्सक बैठते हैं। सोमवार को यहां भी मरीजों की लगी लाइनें लगी थीं। बुखार के प्रकोप के कारण पैथोलॉजी में खून की जांच भी अधिक हो रही है। सोमवार को जांच कराने के लिए मरीजों में मारामारी रही। कई मरीज बिना जांच के ही लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें